विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल में बारिश-बाढ़ से अबतक 69 लोगों की मौत; CM सुक्खू का एलान- बेघर लोगों को 5 हजार रुपये देगी सरकार

Published: Fri, 04 Jul 2025 04:27 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 04 Jul 2025 04:45 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है जिसमें 69 लोगों की जान जा चुकी है। मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

सीएम सुक्खू ने अपने मंत्रियों के साथ की समीक्षा बैठक। फोटो जागरण
सीएम सुक्खू ने अपने मंत्रियों के साथ की समीक्षा बैठक। फोटो जागरण

एएनआई, शिमला। हिमाचल में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही जारी है। अब तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में युद्धस्तर पर राहत बचाव कार्य चल रहा है। आपदा पर सीएम सुक्खू कड़ी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध की तरह आपदा का सामना कर रहे हैं। लोगों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है।

तबाही के बीच सीएम सुक्खू ने शुक्रवार को कई राहत और बचाव योजनाओं की घोषणा की। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और अन्य मंत्रियों के साथ सीएम सुक्खू ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपदा से विस्थापित परिवारों को हर महीने 5 हजार रुपये मिलेंगे।

भोजन और राशन भी मिलेंगे

जो परिवार राहत आश्रयों में रह रहे हैं और अपने गांवों में किराये का आवास ढूंढ रहे हैं, उन्हें हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 5 हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रभावित परिवारों को भोजन और राशन की आपूर्ति भी सुनिश्चित करेंगे।