युवक मंडल ने दिया स्वच्छता का संदेश
कोटेश्वर युवक मंडल डमाड़ी ने होमगार्डो के साथ मिलकर रविवार को सफाई अभियान चलाया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 06:02 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2020 06:02 PM (IST)
संवाद सूत्र, कुमारसैन : कोटेश्वर युवक मंडल डमाड़ी ने होमगार्डो के साथ मिलकर रविवार को कुमारसैन के दरबार मैदान में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान दरबार मैदान में सीढि़यों की सफाई कर हल्की मरम्मत भी की गई। मरम्मत सामग्री क्षेत्र की संस्था जीवन ज्योति ने और अनीश सोनी ने उपलब्ध करवाई। होमगार्ड कुमारसैन कंपनी के कंपनी कमांडर रोहिन पमराल ने भी सफाई अभियान में सहयोग किया। युवक मंडल डमाड़ी के प्रधान सुमित गोसाई ने दरबार मैदान आने वाले लोगों से आग्रह किया है कि परिसर के चारों ओर सफाई का ध्यान रखें। इस दौरान युवक मंडल के उपप्रधान दीपक आजाद, सचिव अंकुर चौहान, सह सचिव शिव चंद, कोषाध्यक्ष निखिल धीमान और मुख्य सलाहकार राजेश कुमार, संदीप और गन्नु मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें