Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से लौटते ही हो सकती है यह घोषणा

प्रदेश सरकार के अब तक के कार्यकाल में जयराम ठाकुर न सिर्फ केंद्र से 5500 करोड़ से अधिक की योजनाओं को मंजूर करवाने में कामयाब रहे हैं।

By BabitaEdited By: Published: Wed, 18 Jul 2018 10:55 AM (IST)Updated: Wed, 18 Jul 2018 10:55 AM (IST)
मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से लौटते ही हो सकती है यह घोषणा
मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से लौटते ही हो सकती है यह घोषणा

शिमला, राज्य ब्यूरो। मुख्मंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के दिल्ली से लौटने के बाद प्रदेश में बोर्डों व निगमों में नियुक्तियां हो सकती हैं। मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष ने मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान न सिर्फ प्रदेश भाजपा सरकार के छह माह के कामकाज से उन्हें अवगत करवाया, बल्कि प्रदेश में बोर्डों व निगमों में होने वाली अहम नियुक्तियों पर भी चर्चा हुई। प्रदेश सरकार के अब तक के कार्यकाल में जयराम ठाकुर न सिर्फ केंद्र से 5500 करोड़ से अधिक की योजनाओं को मंजूर करवाने में कामयाब रहे हैं, बल्कि कई अहम योजनाओं को भी प्रदेश में शुरू किया है।

loksabha election banner

वहीं, भाजपा के प्रदेश में सत्तासीन होने के सात माह बाद भी अधिकांश बोर्डों व निगमों में अध्यक्षों व उपाध्यक्षों

के साथ निदेशक मंडलों में सदस्यों की तैनातियां नहीं हो सकी हैं। मुख्य व उप मुख्य सचेतक की नियुक्ति का मामला भी लंबित है। राजनेताओं की नियुक्तियां न होने से भाजपा के कई नेताओं का सब्र का बांध भी छलकने लगा है। लोकसभा चुनाव आगामी साल होने हैं। चुनाव की घोषणा इसी साल अंत तक संभावित है।

लिहाजा लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं को एक्टिव मोड में लाने की कोशिशों में लगी है। ऐसे में भाजपा सूत्रों का मानना है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दिल्ली से लौटने के बाद प्रदेश में बोर्डों व निगमों में नियुक्तियों का इंतजार खत्म हो सकता है। 

हर्षवर्धन से मांगे 1125 करोड़

सीएम ने दिल्ली दौरे के दौरान केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से भेंट की। उनसे प्रदेश के लिए 1125 करोड़ रुपये के प्राकृतिक जल संसाधन प्रबंधन परियोजना को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने विकासात्मक कार्य के लिए प्रदान की गई एक हेक्टेयर वन भूमि की क्षमता सीमा को 10 हेक्टेयर करने का आग्रह किया। उन्होंने मंत्री को बताया कि अब तक इसके तहत 13 विषयों को छूट दी गई है। इस सूची में गोशाला तथा शिक्षण संस्थानों को भी शामिल करने की मांग उठाई। मुख्यमंत्री ने जलवायु परिवर्तन के लिए राष्ट्रीय अनुकूलन कोष के तहत 57.75 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं को वित्त पोषित करने को स्वीकृति प्रदान करने का भी आग्रह किया।

गडकरी से 25 सड़कों के हिस्सों को एनएच घोषित करने की मांग 

जयराम ठाकुर ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी मुलाकात की। उन्होंने 25 सड़कों के हिस्सों को भी एनएच घोषित मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से कीरतपुर नेरचौक राजमार्ग पर दोबारा कार्य आरंभ करने के लिए हस्तक्षेप करने का भी आग्रह किया। यह कुल्लू मनाली को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। पठानकोट-मंडी और शिमला-मटौर सड़कों को भारी यातायात के मद्देनजर फोरलेन सड़क बनाने का भी आग्रह किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.