Move to Jagran APP

रडार पर बड़े तस्कर, नशे की जड़ों पर चोट

मादक द्रव्य पदार्थो खासकर चरस के मामलों में हिमाचल प्रदेश में तस्कर संगि

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 08:09 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 08:09 PM (IST)
रडार पर बड़े तस्कर, नशे की जड़ों पर चोट
रडार पर बड़े तस्कर, नशे की जड़ों पर चोट

राज्य ब्यूरो, शिमला : मादक द्रव्य पदार्थो खासकर चरस के मामलों में हिमाचल प्रदेश में तस्कर संगठित गिरोह चला रहे हैं। राज्य पुलिस के रडार पर बड़े तस्कर आ गए हैं। अब इन्हें पकड़ने पर जोर रहेगा। पुलिस ने अभी तक कुल्लू को छोड़कर राज्य में 33 किलोग्राम चरस बरामद की है। इनमें से चार मामलों में दो- दो किलो और दस मामलों में जब्त की गई चरस की एक किलो से अधिक थी। कुल्लू में तो रिकॉडतोड़ बरामदगी हुई है। 122 किलो चरस की खेप आज तक पहले कभी नहीं पकड़ी गई। कांगड़ा, मंडी, शिमला, कुल्लू, बिलासपुर व ऊना में सर्वाधिक तस्करी हो रही है। पुलिस ने जनवरी से नवंबर 2020 तक कांगड़ा में नारकोटिक्स ड्रग्स साइकोट्रोपिक्स सब्स्टांस (एनडीपीएस एक्ट) के तहत 259 केस दर्ज किए। यह जिला केस दर्ज करने के मामले में प्रदेश भर में अव्वल रहा। दूसरे स्थान पर 199 केस के साथ मंडी दूसरे, 193 केस के साथ शिमला तीसरे और 190 केस कुल्लू में दर्ज हुए। पांचवें स्थान पर बिलासपुर व छठे स्थान पर ऊना रहा। बिलासपुर में 113 और ऊना में 97 केस दर्ज हुए। महाराष्ट्र एटीएस ने भी की थी कार्रवाई

loksabha election banner

हाल ही में महाराष्ट्र एटीएस की टीम भी कुल्लू आई थी। एटीएस ने पुणे में 33 किलो चरस पकड़ी थी। इसके आरोपितों का संबंध कुल्लू से था। वहीं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दिसंबर के अंतिम सप्ताह नाहन से 11 किलो चरस पकड़ी थी। यह भी कुल्लू से लाई गई थी। आरोपित मंडी जिले का था, जिसके तार हरियाणा, उत्तर प्रदेश से भी जुड़े हैं। वहीं पिछले माह मंडी के बल्ह में हेरोइन की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई थी। वहां 337 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई। ज्यादा चरस पकड़ी कुल्लू में

पिछले वर्ष चरस की मात्रा कुल्लू जिले में अधिक पकड़ी गई है। वहां कुल 151 किलोग्राम चरस पकड़ी गई। दूसरे स्थान पर मंडी में 46 किलो और शिमला में 26 किलोग्राम चरस पकड़ी गई। कांगड़ा और चंबा में 22-22 किलो चरस पकड़ में आई।

एनडीपीएस के दर्ज केस

जगह,कितने केस

कांगड़ा,259

मंडी,199

शिमला,193

कुल्लू,190

बिलासपुर,113

ऊना,97

सोलन,82

सिरमौर,74

चंबा,62

हमीरपुर,47

बीबीएन,30

किन्नौर,22

लाहुल स्पीति,1

सीआइडी थाना,3

कितने पकड़े आरोपित

जिला,आरोपित पुरुष, महिला

बीबीएन,38,1

बिलासपुर,169,4

चंबा,85,0

हमीरपुर,54,0

मंडी,186,9

कुल्लू,195,7

कांगड़ा,321,33

किन्नौर,24,3

लाहुल स्पीति,6,0

शिमला,285,8

सिरमौर,99,2

सोलन,132,7

ऊना,133,0

सीआइडी थाना,4,0

तस्करों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई होगी। कुल्लू में दो मामलों में 122 किलो रिकॉर्ड चरस पकड़ी है। इनके अलावा 295 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया है। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब चार करोड़ कीमत है। अब छोटे बड़े मगरमच्छों पर भी नकेल कसेगी।

संजय कुंडू, डीजीपी, हिमाचल प्रदेश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.