चंद्र प्रभाकर नेगी बने युवा कांग्रेस अध्यक्ष
जिला किन्नौर में युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चंद्र प्रभाकर नेगी ने जीत
संवाद सहयोगी, रिकांगपिओ : जिला किन्नौर में युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चंद्र प्रभाकर नेगी ने जीत हासिल की है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर किन्नौर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पहनाकर सम्मानित किया। उपाध्यक्ष व अन्य उम्मीदवारों की जीत की खुशी में मिठाई बांटी। चंद्र प्रभाकर ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जी-जान से काम किया जाएगा। इससे पहले कॉलेज रिकांगपिओ में एनएसयूआइ अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। संगठन की मजबूती के लिए काम भी किया। उन्हें एक बार फिर जिला अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ना पड़ा। इसमें जीत हासिल हुई। जिला अध्यक्ष बनने पर उन्होंने किन्नौर युवा कांग्रेस के सभी सदस्यों व निगम भंडारी का आभार जताया। चंद्रप्रभा ने कहा कि अध्यक्ष पद पर रहते हुए संगठन को आगे बढ़ाने पर काम किया जाएगा और युवाओं को संगठन में जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष किरण पांगटू, महासचिव मोहित राज, ठाकुर भगत, शिशुपाल, मोनिका व स्वाति आदि मौजूद रहे।