इस राज्य में जल्द खुलेंगे चार केंद्रीय विद्यालय, केंद्र सेे मिली मंजूरी
केंद्र सरकार ने कांगड़ा ऊना व मंडी जिला में केंद्रीय विद्यालय खोलनेे की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। जल्द ही इसके लिए प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।
शिमला, जेएनएन। हिमाचल में चार नए केंद्रीय विद्यालय खुलने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने कांगड़ा, ऊना व मंडी जिला में खुलने वाले स्कूलों को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। जमीन चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। केंद्र ने हिमाचल को फॉर्मेट भेजा है। फॉर्मेट के हिसाब से केंद्र ने हिमाचल को जमीन का ब्योरा, जहां पर स्कूल खोला जाना है वहां की जनसंख्या, वहां आसपास कितने स्कूल हैं सहित अन्य जानकारियां मांगी हैं। केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इस मामले को उठाया। उन्होंने कहा कि काफी समय से ये प्रोजेक्ट मंजूर किए जा चुके हैं। विभाग ने सारी औपचारिक्ताओं को पूरा कर लिया है। जल्द इसके लिए प्रक्रिया शुरु करे।
केंद्र सरकार ने छह केंद्रीय विद्यालय किए हैं मंजूर
केंद्र सरकार ने हिमाचल को छह केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत किए थे। अभी तक प्रदेश में करीब 25 केंद्रीय विद्यालय हैं। इनमें ज्यादातर केंद्रीय विद्यालय सैन्य छावनी क्षेत्रों में सैनिकों के बच्चों को शिक्षा की जरूरत को पूरा करते हैं। राजधानी शिमला में दो केंद्रीय विद्यालय हैं। इनमें एक जाखू में है जो 80 साल पुराना है। इसके अलावा जतोग छावनी क्षेत्र में भी एक केंद्रीय विद्यालय हैं।
केंद्रीय विद्यालयों का मामला केंद्र के समक्ष उठाया है। केंद्र ने नए फॉर्मेट के अनुसार कुछ जानकारी मांगी है। जल्द सारी औपचारिकता पूरी कर दी जाएगी।
-सुरेश भारद्वाज, शिक्षा मंत्री।
शिमला के रिज मैदान को बड़ा खतरा, जल प्रबंधन निगम की बढ़ी चिंता