गणतंत्र दिवस परेड में शामिल 26 कैडेट्स को मिलेंगे 3.40 लाख रुपये
राज्य ब्यूरो, शिमला : नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले 26 हिमाचली एनसीस
राज्य ब्यूरो, शिमला : नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले 26 हिमाचली एनसीसी कैडेट्स सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिले। मुख्यमंत्री ने कैडेट्स को बधाई दी। उन्होंने इन 26 कैडेट्स को 3.40 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश की छात्रा कबड्डी टीम को नई दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया स्कूल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भी बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सुविधा व खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रही है। प्रदेश के लिए विभिन्न खेलों में गौरव प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करने के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है। इस दौरान शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी उपस्थित थे।