शिमला में कोरोना पॉजिटिव की फेक सूची जारी
राजधानी शिमला में कोरोना वायरस का पॉजिटिव की फेक सूची वायरल होने का मामला सामने आया है।
जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी में कोरोना वायरस से पीड़ित एक व्यक्ति को पॉजिटिव बताती हुई सूची सोशल मीडिया पर आई। इसमें बताया गया कि शिमला शहरी क्षेत्र में कुल 81 लोग हैं, जो विदेशों से लौटे हैं। उन्हें एहतियात के तौर पर होम क्वारंटाइन रखा है। सूची में 62वें नंबर पर एक नाम को लाल अक्षर में हाइलाइट कर इसके आगे पॉजिटिव लिखा गया है। इस सूची के वायरल होते ही शहर में हड़कंप मच गया। परिवार के सदस्यों से भी कुछ लोगों ने इस बारे में संपर्क किया। इसका पता चलते ही सदर थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस पता लगा रही है कि यह सूची सबसे पहले किसने वायरल की। पुलिस ने जारी किया कर्फ्यू हेल्पलाइन नंबर
शिमला पुलिस ने कर्फ्यू के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। नंबर 88947-28004 पर कर्फ्यू से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा कोई भी जानकारी या शिकायत भी पुलिस को इस नंबर पर कर सकते हैं।