कांग्रेस अध्यक्ष राठौर, भरमौरी सहित 10 पर मामला दर्ज
जागरण संवाददाता शिमला राज्य सचिवालय के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम करने पर पुलिस ने प्रदेश
By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 07:43 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 07:43 PM (IST)
जागरण संवाददाता, शिमला : राज्य सचिवालय के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम करने पर पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित 10 नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, कांग्रेस शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा व धर्मपाल ठाकुर सहित अन्य नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें