Move to Jagran APP

सशक्त बनेंगी गांवों की महिलाएं, स्वरोजगार के लिए मिलेगा प्रशिक्षण

प्रदेश सरकार ने गावों की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नई योजना लागू करी है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 10:55 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 10:55 PM (IST)
सशक्त बनेंगी गांवों की महिलाएं, स्वरोजगार के लिए मिलेगा प्रशिक्षण
सशक्त बनेंगी गांवों की महिलाएं, स्वरोजगार के लिए मिलेगा प्रशिक्षण

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश सरकार ने गावों की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नई योजना लागू की है। मंगलवार को आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में महिला सशक्त योजना लागू करने को मंजूरी प्रदान की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश की आधी आबादी को सशक्त बनाने के साथ उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

loksabha election banner

ग्रामीण महिलाओं को संस्थागत व सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए इंटरफेस प्रदान कर उन्हें सशक्त करने के उद्देश्य से राज्य में महिला सशक्त योजना लागू की गई है। योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को सशक्त आजीविका अवसरों से जोड़ना तथा प्रशिक्षण प्रदान कर उनके कौशल उन्नयन की परिकल्पना है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तैयार योजना के तहत पंचायत स्तर पर महिलाएं एकत्रित होकर एक समूह बनाएंगी। यह समूह तय करेंगे कि उन्हें किस विषय का प्रशिक्षण प्राप्त करना है। प्रदेश सरकार उसी के अनुसार उन्हें प्रशिक्षण देगी। जागरूक की जाएंगी किशोरियां

महिला सशक्त योजना के तहत किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छता तथा आत्मसम्मान बढ़ाने के विषयों पर भी जागरूक किया जाएगा। योजना महिला मंडलों में सशक्त स्त्री आयुर्वेद महिला तथा बाल विकास केंद्र स्थापित कर चलाई जाएगी। इन केंद्रों पर ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के अलावा प्रशिक्षित कर सशक्त बनाया जाएगा। इन केंद्रों में किशोरियों को भी जागरूक किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.