मुख्यमंत्री ने पायलट कार्तिक के निधन पर शोक जताया
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वायुसेना के पायलट कार्तिक ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 06:29 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 06:29 PM (IST)
शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वायुसेना के पायलट कार्तिक ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मंडी जिले की लडभड़ोल तहसील की मटेहर पंचायत के लाहला गाव निवासी कार्तिक हैदराबाद में सेवारत थे। वह प्रशिक्षण के लिए कोलकाता गए थे, जहा एक दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शाति के लिए प्रार्थना की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें