युकां व ब्लॉक कांग्रेस ने लगाया रक्तदान शिविर
संवाद सूत्र तकलेच उपमंडल रामपुर की सब तहसील तकलेच में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मि
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Jun 2020 04:50 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jun 2020 04:50 PM (IST)
संवाद सूत्र, तकलेच : उपमंडल रामपुर की सब तहसील तकलेच में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिन अवसर पर युवा कांग्रेस ने ब्लॉक कांग्रेस के साथ मिलकर रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। युवा कांग्रेस के प्रदेश सह सचिव पवन चौहान ने बताया कि युकां पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन में हर साल कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित करती है। रामपुर युकां के अध्यक्ष जसवीर ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में प्रदेश का एक समान विकास किया है। इस मौके पर जसवीर, कुलदीप, सतपाल, जॉनी, अंकुर, राहुल, अश्वनी, लोकेंद्र, जतिन, देव ठाकुर, निशांत, महेश, जग्गू ठाकुर, विक्रम, तरुण, विक्रांत, कंचन, विभूति आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें