ब्लॉक अध्यक्ष ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
कांग्रेस ने अब ठियोग विधानसभा क्षेत्र का ठियोग कुमारसैन नाम से एक ही ब्लॉक गठित किया है।
संवाद सूत्र, ठियोग : कांग्रेस ने अब ठियोग विधानसभा क्षेत्र का ठियोग कुमारसैन नाम से एक ही ब्लॉक गठित किया है। शनिवार को ठियोग में पत्रकारों से बातचीत में ब्लॉक अध्यक्ष कंवर नरेंद्र सिंह ने ब्लॉक कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा की। इस मौके पर जिला महासचिव विवेक थापर, मंडल महासचिव संजय शर्मा, संजय भंडारी, जयप्रकाश वर्मा, रमेश हेटा, राजेंद्र वर्मा, प्रवीण हेटा, करूणा कंवर मौजूद रहे।
नरेंद्र कंवर ने कहा कि ठियोग कांग्रेस ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार कर 28 उपाध्यक्ष, 38 महासचिव और 69 सचिव बनाए गए हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों व विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में सभी पुराने व नए कांग्रेसियों, पंचायतों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित सभी वर्गो को प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रकोप के कारण पार्टी ब्लॉक स्तर पर पहले सामाजिक गतिविधियों में शामिल रही लेकिन अब पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर राजनीतिक गतिविधियां शुरू की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत छाजटा की अगुआई में कांग्रेस सरयूण जंगल में पौधारोपण करेगी। विवेक थापर ने उन्हें महासचिव नियुक्त करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर और जिलाध्यक्ष यशवंत छाजटा का धन्यवाद किया।