Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव में अब नहीं चलेगा मोदी का झूठ : सुक्खू

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झूठ नहीं चलेगा।

By Edited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 09:09 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 09:16 AM (IST)
लोकसभा चुनाव में अब नहीं चलेगा मोदी का झूठ : सुक्खू
लोकसभा चुनाव में अब नहीं चलेगा मोदी का झूठ : सुक्खू

ठियोग, जेएनएन। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को सच और झूठ के बीच होने वाले मुकाबले के रूप में देखा जाएगा। इस बार लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झूठ नहीं चलेगा। ठियोग में ब्लॉक काग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछला लोकसभा चुनाव काग्रेस पार्टी के बारे में झूठा प्रचार कर जीते थे। लेकिन लोग अब सच्चाई जान चुके हैं। भाजपा के राज में देश व प्रदेश की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार बेरोजगारी से परेशान है। मोदी सरकार केवल कारपोरेट की सरकार साबित हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे लोकसभा चुनाव में काग्रेस की विचारधारा से जुड़े प्रत्याशी को जिताएं और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करते हुए जीत की राह बनाएं।

loksabha election banner

जयराम राज में अपराधी बेलगाम सुक्खू ने प्रदेश भाजपा सरकार पर हिमाचल को अपराधों का प्रदेश बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में 10 माह में 40 हत्याएं, 65 दुष्कर्म के मामले सामने आ चुके हैं। प्रदेश के युवा नशे में फंस रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जयराम सरकार केवल राम-राम वाली सरकार बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि काग्रेस प्रदेश सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर एक चार्जशीट भाजपा सरकार के विरुद्ध लाएगी।

 श्रम सहभागिता पर नोटबंदी का असर सुक्खू ने कहा कि सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इक्नॉमी संस्था ने पीएम के नोटबंदी के फैसले की भी पोल खोली है। संस्था के मुताबिक, लेबर पार्टिसिपेशन रेट श्रम सहभागिता दर, काम करने के इच्छुक नागरिकों के अनुपात का माप जनवरी 2016 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। यह इस समय 42.2 फीसदी पर है। श्रम सहभागिता दर नोटबंदी के बाद तेजी (47.48 प्रतिशत) से गिरी है और इसमें अब तक सुधार नहीं हो रहा है। इस साल अक्टूबर में पहले की तरह लेबर मार्केट में कमजोरी दर्ज की गई है।

एकजुट दिखे ठियोग के काग्रेसी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आने पर सम्मेलन में ठियोग के वरिष्ठ काग्रेसी लंबे समय के बाद एक मंच पर दिखाई दिए। बैठक को पूर्व महासचिव श्यामसुंदर, अजा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राकेश, महिला अध्यक्ष ऊषा डोगरा, जिला महासचिव विवेक थापर, युका अध्यक्ष मदन शर्मा, शहरी अध्यक्ष श्याम हेटा, शहरी युका अध्यक्ष राघव जोशी, कल्पना कंवर, जिला महासचिव बीआर शर्मा, सत्या गाजटा, पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र वर्मा, दीपक राठौर, आशा कंवर, महेंद्र झराईक, केहर सिंह खाची सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया। सुक्खू के ठियोग दौरे ने ठियोग के काग्रेसियों में नई जान फूंक दी है। लंबे समय से ब्लॉक काग्रेस से दूरी बनाए हुए वरिष्ठ नेता राजेंद्र वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, आशा कंवर आदि सम्मेलन में नजर आए।

ठियोग से काग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके राजेन्द्र वर्मा ने पूर्व काग्रेस सरकार के समय ठियोग तहसील के काग्रेस कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का भी मामला उठाया। एआइसीसी के सदस्य दीपक राठौर ने कहा कि काग्रेसी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करेंगे। उन्होंने लोकसभा के टिकट के लिए ठियोग से प्रदेश महिला काग्रेस महासचिव सत्या गाजटा को टिकट देने की वकालत भी प्रदेशाध्यक्ष से की। उन्होंने पूर्व काग्रेस सरकार की ओर से ठियोग में शुरू किए गए विकास के कामों को जल्द पूरा करने की माग प्रदेश सरकार से की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.