सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक सोमवार को रामपुर में हुई।
संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक सोमवार को लोक निर्माण विभाग परिधि गृह रामपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता यशपाल पालसरा ने की। इसमें मंडल अध्यक्ष शशी भूषण श्याम, महामंत्री अनिल चौहान, मंडल उपाध्यक्ष मोहन लाल व युवा मोर्चा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता विजय गुप्ता भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान यशपाल पालसरा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। युवा मोर्चा 2019 के चुनाव के लिए तैयार है। पालसरा ने बताया कि भाजपा ग्राम केंद्र स्तर पर एक युवा प्रभारी की नियुक्ति करेगी, जो जिम्मेवारियां युवा मोर्चा को राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन द्वारा दी जाएंगी, उसे पूरा किया जाएगा। युवा मोर्चा ने सोमवार को समीप के क्षेत्र रचोली में पौधरोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया। जल्द युवा रामपुर में बाइक रैली का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष संजय कायथ, चंद्र गौतम, महामंत्री टिक्कम सैनी, लवनीश गौतम, सुरेंद्र ठाकुर, विनोद ठाकुर, कुशाल चौहान, मनोज मस्ताना, सुरेश कुमार, ठाकुर दास, अनुप शर्मा, वीर सिंह, रोशन नेगी, देवी सिंह बुशहरी, विकास और विनाश कायथ मौजूद रहे।