युवा हुंकार रैली में चौपाल से जाएंगे डेढ़ हजार युवा
संवाद सूत्र, नेरवा : कांगड़ा में 22 सितंबर को होने वाली भाजयुमो की युवा हुंकार रैली में चौपाल
संवाद सूत्र, नेरवा : कांगड़ा में 22 सितंबर को होने वाली भाजयुमो की युवा हुंकार रैली में चौपाल से डेढ़ हजार युवा शिरकत करेंगे। यह निर्णय भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र शटाईक के अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में लिया गया। नरेंद्र ने बताया कि रैली की तैयारियों को लेकर चौपाल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर दस दस युवा दिन-रात जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि चौपाल से रैली में भाग लेने वाले युवा कार्यकर्ता 21 सितंबर की रात को कांगड़ा के लिए रवाना हो जाएंगे। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष भोपिंद्र सिसोदिया, उपाध्यक्ष बलवंत, वरदान सिंह, सचिव अजय मखरान, उदय हेटा, कपिल शर्मा, महामंत्री अनिल रणाईक, मीडिया प्रभारी शशि चौहान, अनिल शर्मा व कोषाध्यक्ष सुरेश चौहान आदि मोर्चा पदाधिकारियों ने भाग लिया।