युवा मोर्चा को दरकिनार करना पार्टी के लिए घातक होगा
संवाद सूत्र, चौपाल : युवा मोर्चा चौपाल को दरकिनार करना पार्टी के लिए घातक साबित होगा। चौपा
संवाद सूत्र, चौपाल : युवा मोर्चा चौपाल को दरकिनार करना पार्टी के लिए घातक साबित होगा। चौपाल भाजपा में कुछ मौका परस्तों के पार्टी में आने के बाद जो वरिष्ठ व मूल संगठन के कार्यकर्ताओं को निरंतर हटाने का घटनाक्रम विधायक के कहने पर पार्टी द्वारा चलाया जा रहा, आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
यह बात युवा मोर्चा चौपाल के अध्यक्ष ज्ञान ठाकुर ने कही। कहा कि विधायक के पार्टी के सहयोगी सदस्य बनने के बाद वर्मा निरंतर पार्टी के सभी पुराने कार्यकर्ताओं को हाशिये पर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। साजिश के तहत उन्होंने पहले युवा मोर्चा को निरस्त करवाया, उसके बाद किसान मोर्चा को निरस्त करने का प्रयास किया और अब महिला मोर्चा द्वारा नौ सितंबर को नेरवा में सीमा मेहता की अध्यक्षता में विशाल महिला सम्मेलन के आयोजन से बौखला कर महिला मोर्चा को भी बर्खास्त करवा दिया। इतना ही नहीं महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऐसी महिला को बनाया है, जिसने पिछले चुनाव में पार्टी के विरुद्ध बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस प्रक्रिया के चलते भविष्य में पार्टी से कोई भी जुड़ना नहीं चाहेगा। यदि इस घटनाक्रम को शीर्ष नेतृत्व द्वारा रोका नहीं गया तो आने वाले समय में बूथ, मंडल से लेकर प्रदेश तक के पदाधिकारी इस्तीफा दे सकते हैं। इस दौरान युवा मंडल महामंत्री कुलदीप मैहता, सीताराम ठाकुर, युवा प्रभारी शिवलाल भोटा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप छीन्टा, दिनेश शर्मा, प्रदेश सदस्य अशोक भंडारी, युवा मंडल उपाध्यक्ष कर्म ठाकुर, रितेश पाडे, आशुतोष, जोगिंदर चौहान, सचिव प्रदीप सम्टा, दिनेश शर्मा, रोहित ठाकुर, शमशेर सिंह, निरज मोख्टा, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सम्टा, सुरेश मक्टा, अश्वनी चम्टा, विकास पनाईक, विनोद पनाईक उनके साथ मौजूद रहे।