भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाए जा रहे झूठे आरोप
संवाद सूत्र, कोटखाई : भाजपा कार्यालय कोटखाई में युवा मोर्चा के अध्यक्ष अशोक जस्टा की अध्यक्षता
संवाद सूत्र, कोटखाई : भाजपा कार्यालय कोटखाई में युवा मोर्चा के अध्यक्ष अशोक जस्टा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक 22 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की धर्मशाला में होने वाली हुंकार रैली की तैयारियों के संदर्भ में की गई।
पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा ने कहा है कि जुब्बल कोटखाई में अभी तक गुड़िया के गुनाहगारों को सरकार पकड़ नहीं सकी है। जुब्बल कोटखाई के विधायक पूर्व सरकार के समय किए कार्यो के उद्घाटन में व्यस्त हैं। बिना बजट के शिलान्यास किए जा रहे हैं। युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक जस्टा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नरेंद्र बरागटा पर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। युवाओं पर पुलिस थाना जलाने के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। अशोक जस्टा ने कहा है कि गुड़िया केस में सभी दल एक साथ शातिपूर्वक धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें काग्रेस के लोग भी शामिल थे, लेकिन पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं पर ही कार्रवाई कर रही है। बैठक में हुंकार रैली पर चर्चा की गई और युवाओं को रैली में ले जाने के लिए जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में मंडल अध्यक्ष गोपाल जबेइक, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, बीडीसी चेयरमैन प्रज्वल बसटा, संदीप गागटा, डली वार्ड की पार्षद कमलेश मेहता, राजीव मेहता, अनिल चतरानटा, दिनेश रावत, अनिल चौहान, विकास शर्मा, पंकज ओक्टा, चेतन कडेइक, संजय ठाकुर, रिंकू, हैपी, दीपक, बिनु, राकेश डोगरा, राकेश आदि ने बैठक में भाग लिया।