Move to Jagran APP

युवाओं में सरकार के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राज्य ब्यूरो, शिमला : भाजयुमो शिमला मंडल की बैठक मंडलाध्यक्ष परीक्षित शर्मा की अध्यक्षता में गंज बाज

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Aug 2017 10:59 PM (IST)Updated: Thu, 03 Aug 2017 10:59 PM (IST)
युवाओं में सरकार के खिलाफ बढ़ा आक्रोश
युवाओं में सरकार के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राज्य ब्यूरो, शिमला : भाजयुमो शिमला मंडल की बैठक मंडलाध्यक्ष परीक्षित शर्मा की अध्यक्षता में गंज बाजार में हुई। उनके साथ भाजपा जिला शिमला अध्यक्ष संजय सूद, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव चौहान और भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमित ठाकुर विशेष रूप में उपस्थित रहे। बैठक में आठ अगस्त को होने वाली विशाल आक्रोश रैली को लेकर चर्चा हुई। अमित ठाकुर ने युवाओं से आह्वान किया कि रैली में बड़ी संख्या में भाग ले। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। युवाओं में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ा है। बैठक में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ममता गुप्ता, भाजयुमो जिला अध्यक्ष पारुल शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव दिपटा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल व्यास, पार्षद पूर्ण मल, प्रभारी वीरेंद्र शर्मा, सौरभ धीमान, कृष्ण वर्मा, महामंत्री गौरव कश्यप, गौरव सूद, हरमीत सिंह, मानिक गोयल, सरिता वर्मा, कपिल शर्मा, विवेक महान, रोहित सचदेवा, चंदर वर्मा, अभिमन्यू भागड़ा, राजीव अरोड़ा, सुरेंद्र ठाकुर, प्रदीप चौहान, मोनू भारद्वाज, हनीश चोपड़ा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.