Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने विशेष प्लान के तहत शुरू किया काम

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के स्पेशल प्लान की निगरानी पवन राणा और प्रदेशाध्यक्ष सत्तपाल सत्ती कर रहे हैं।

By BabitaEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 09:08 AM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 09:08 AM (IST)
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने विशेष प्लान के तहत शुरू किया काम
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने विशेष प्लान के तहत शुरू किया काम

शिमला, जेएनएन। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा में स्पेशल प्लान लागू कर दिया है। इसके तहत बूथ और मोर्चों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। इस प्लान की निगरानी भाजपा के प्रांत संगठन मंत्री पवन राणा और प्रदेशाध्यक्ष सत्तपाल सत्ती कर रहे हैं।

loksabha election banner

हर बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। भाजपा के सभी मोर्चों की अलग-अलग बैठकें बूथस्तर से प्रदेश स्तर होंगी। इसके अलावा हर मोर्चे का प्रभारी अब मंत्री होगा। मोर्चा का हर कार्य सरकार से मंत्री के माध्यम से करवाया जाएगा। मंत्री के साथ एक पदाधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा सभी मोर्चों से विस्तारक चुनाव की दृष्टि से निकाले जाएंगे। जो नजदीकी बूथ के संगठनात्मक कार्यों की फीडबैक लेगा। केंद्र सरकार की चार वर्ष की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

साथ ही प्रदेश सरकार की आठ माह की उपलब्धियों को जनता के बीच रखते हुए भाजपा के पक्ष में लोकसभा चुनावों में वोट मांगे जाएंगे। प्रदेश की आइटी टीम हर मोर्चे की अलग से तैयार हो चुकी है जो कि प्रचार प्रसार कंटेंट शेयर करेगी। 

मुख्यमंत्री मंडल मिलन’ व ‘रैली समारोह’ भाजपा हर मंडल पर मुख्यमंत्री मिलन समारोह करवाएगी। इसमें सभी मोर्चों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। सीधा संवाद मुख्यमंत्री से मंडलस्तर के पदाधिकारी कर सकेंगे। वहीं, मंडल स्तर से प्रांत स्तर तक रैलियां निकाली जाएंगी।

 बूथ पर अधिक फोकस, पांच वाहनों ही होगी व्यवस्था लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बूथ को मजबूत करना शुरू कर दिया है। अब हर बूथ पर हर मोर्चे का कार्य संगठनात्मक मजबूत हो। इसके बारे में हर मोर्चे को परिवार सम्मेलन करवाने होंगे। हर बूथ पर पांच वाहनों की व्यवस्था करनी होगी ताकि रैली या अन्य संगठनात्मक कार्य में वाहनों की कमी न खले। बूथ पालकों को संगनात्मक कार्यों की सूची तुरंत देनी होगी। हर बूथ व हर मोर्चे में समन्वय स्थापित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.