Move to Jagran APP

Lok sabha Election 2019 : सुरेश चंदेल हिमाचल भवन में जयराम से मिले, कांग्रेस में खलबली

Lok sabha Election 2019 भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल अचानक हिमाचल भवन पहुंचे हैं यहां हिमाचल प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मंत्रणा चल रही है।

By BabitaEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 11:42 AM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 02:33 PM (IST)
Lok sabha Election 2019 : सुरेश चंदेल हिमाचल भवन में जयराम से मिले, कांग्रेस में खलबली
Lok sabha Election 2019 : सुरेश चंदेल हिमाचल भवन में जयराम से मिले, कांग्रेस में खलबली

शिमला, जेएनएन। लंबे समय से नाराज चल रहे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल शनिवार सुबह अचानक हिमाचल भवन पहुंचे थे। उन्‍होंने हिमाचल प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मंत्रणा की है। सूत्राें के मुताबिक चंदेल अब पार्टी से बाहर न जाने के लिए मान गए हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, भाजपा संगठन मंत्री रामलाल, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और चुनाव प्रभारी तीर्थ सिंह रावत से उनकी मंत्रणा हुई। क्‍यास लगाए जा रहे हैं कि उन्‍हें पार्टी से कोई आश्‍वासन मिला होगा, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल नहीं थे।

loksabha election banner

लंबे समय से सुरेश चंदेल कांग्रेस में जाने की अटकले चल रही थी। कांग्रेस के आला नेताओं से सुरेश चंदेल मिल चुके हैं। वहीं भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मिल कर टिकट की सिफारिश की थी। वहीं कांग्रेस के भीतर में सुरेश चंदेल का प्रत्याशी बनाने की काफी चर्चाएं जोरों पर रहीं। ऐसे में शनिवार को आला नेतृत्व के साथ हो रही सुरेश चंदेल की मंत्रणा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। सुरेश चंदेल की शीर्ष नेताओं से मिलने की खबर के बाद कांग्रेस में जरूर खलबली मच गई है।

अगर भाजपा का नेतृत्व सुरेश चंदेल को मनाने में कामयाब रहा तो हमीरपुर संसदीय सीट से भाजपा के लिए जीत की राह काफी आसान होगी। असल में जब विधानसभा चुनावों के दौरान सुरेश चंदेल का टिकट कटा था तो  आला नेतृत्व ने आश्वासन दिया था कि सरकार में उन्हें एडजस्ट किया जाएगा। लेकिन  सरकार के एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सुरेश चंदेल को कही एडजस्ट नहीं किया गया। यहां तक भाजपा और सरकार के कार्यक्रमों में उन्हें बुलाया नहीं जा रहा था। कांग्रेस के कई नेताओ ने उनसे संपर्क साधा। पिछले कई दिनों से सुरेश चंदेल दिल्ली में डटे हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.