Move to Jagran APP

वंदना गुलेरिया और शीतल व्यास बनी महामंत्री

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रश्मि धर सूद ने मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 05:57 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 05:57 PM (IST)
वंदना गुलेरिया और शीतल व्यास बनी महामंत्री
वंदना गुलेरिया और शीतल व्यास बनी महामंत्री

जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। इसमें पांच उपाध्यक्ष, दो महासचिव, पांच सचिव, एक सोशल मीडिया एवं आइटी प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष और एक कार्यालय सचिव बनाई हैं। शोभा डढवाल, वीना शर्मा, धन्नो देवी, देव ऋषि, नीलम ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष, वंदना गुलेरिया और शीतल व्यास को महामंत्री बनाया है।

loksabha election banner

गायत्री कपूर, मीनाक्षी राणा, मांचली ठाकुर, द्रोपदी शर्मा, मंजू जरियाल को प्रदेश सचिव बनाया है। डॉ. अर्चना ठाकुर को प्रदेश सोशल मीडिया एवं आइटी का दायित्व सौंपा है और मधु सूद कोषाध्यक्ष होंगी। किरण बावा डाटा डिजिटिकरण एवं कार्यालय सचिव होंगी। कांता ठाकुर को चंबा, अनीता सिपहिया, रंजू रस्तोगी, श्रेष्ठा ठाकुर, रागिनी रकवाल, शकुंतला को लाहुल-स्पीति, शिवानी वर्मा को सिरमौर, अनीता वर्मा, अनिला कश्यप को शिमला, रवीना नेगी को किन्नौर, मनीषा सूद को कुल्लू, सुमन ठाकुर को मंडी, अंजू शर्मा को सुंदरनगर, राजकुमारी को हमीरपुर, प्रोमिला ठाकुर को ऊना, भुवनेश्वरी लुंबा को बिलासपुर एवं शकुंतला शर्मा को जिला सोलन की अध्यक्ष नियुक्त किया है। रशिमधर सूद ने कहा कि मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा जल्द की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.