Move to Jagran APP

बाइक रैली से दिखेगी भाजपा महिला मोर्चा की शक्ति

जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य व पदाधिकारी बाइक रैली से शक्ति दिखाएंग

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 04:30 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 04:30 PM (IST)
बाइक रैली से दिखेगी भाजपा महिला मोर्चा की शक्ति
बाइक रैली से दिखेगी भाजपा महिला मोर्चा की शक्ति

जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य व पदाधिकारी बाइक रैली से शक्ति दिखाएंगी। यह रैली 19 नवंबर को नूरपुर में निकाली जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहेटकर विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगी।

loksabha election banner

भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेशस्तरीय तीन दिवसीय सम्मेलन नूरपुर में हो रहा है। पहले यह ज्वालामुखी में प्रस्तावित था। अचानक स्थान बदल कर नूरपुर कर दिया गया है। इस दौरान 17 नवंबर को पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गोस्वामी करेंगी। 18 नंवबर को प्रदेश कार्य समिति की बैठक सुबह साढ़े दस बजे शुरू होगी। इसमें सांसद शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा आइटी सेल के प्रदेश प्रभारी चेतन बरागटा विशेष तौर पर भाग लेंगे। 19 नवंबर को दोपहर एक बजे एक किलोमीटर तक बाइक व कार रैली निकाली जाएगी। इसमें हिस्सा लेने वाली सभी कार्यकर्ता विशेष ड्रेस कोड में होगी। उन्हें भगवा सूट और हरा दुपट्टा अनिवार्य किया गया है। अभी तक जो सूची पदाधिकारियों ने तैयार की है। इसमें 60 से अधिक बाइक चलाने में महिला कार्यकर्ता एक्सपर्ट हैं। बैठक में 280 प्रदेश कार्य समिति सदस्य, पदाधिकारियों सहित 200 आइटी उद्यमिता एवं सोशल मीडिया की पदाधिकारी हिस्सा लेंगी।

उधर, भाजपा महिला मोर्चा आइटी सेल की संयोजक अर्चना ठाकुर व सोशल मीडिया प्रभारी प्रतिभा बाली ने कहा कि तीन दिवसीय सम्मेलन नूरपुर में हो रहा है। इस दौरान बाइक रैली और कार रैली निकाली जाएगी। महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रैली के माध्यम से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए हुंकार भरेंगी। 19 नवंबर को दोपहर एक बजे रैली निकाली जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा विशेष रूप से हिस्सा लेंगी।

----------------

शक्ति प्रदर्शन के बहाने कई निशाने

प्रदेश महिला मोर्चा के शक्ति प्रदर्शन से पहले ही राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोकसभा चुनाव से पहले महिला पदाधिकारियों के सम्मेलन के बाद होने वाली रैली के अर्थ निकाले जा रहे हैं। इसके माध्यम से लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा कार्यकर्ता अहम भूमिका का संदेश भी देंगी। महिला कोटे से टिकट में मोर्चा पीछे नहीं रहना चाहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.