विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में रोबोटिक सर्जरी पर भाजपा ने उठाए सवाल, कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप

Published: Tue, 15 Sep 2026 02:03 PM (IST)

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने हिमाचल में रोबोटिक सर्जरी नेटवर्क स्थापित करने की प्रक्रिया पर कांग्रेस सरकार से गंभीर सवाल उठाए हैं।

हिमाचल में रोबोटिक सर्जरी पर भाजपा ने उठाए सवाल (फाइल फोटो)

हिमाचल में रोबोटिक सर्जरी पर भाजपा ने उठाए सवाल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भाजपा ने रोबोटिक सर्जरी नेटवर्क पर कांग्रेस सरकार से सवाल पूछे

  2. विनोद कुमार ने खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की

  3. आधुनिक तकनीक के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया

जागरण संवाददाता, शिमला। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विनोद कुमार ने प्रदेश में रोबोटिक सर्जरी नेटवर्क स्थापित करने की प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रदेश में रोबोटिक सर्जरी कहीं “कांग्रेस संरक्षित भ्रष्टाचार का नया एपीगेंटर” तो नहीं बन रही है। रोबोटिक सर्जरी मशीनों की खरीद, उनकी कीमत, टेंडर प्रक्रिया, तकनीकी मानकों और रखरखाव से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को सरकार तत्काल सार्वजनिक करे।

उन्होंने कहा कि भाजपा आधुनिक चिकित्सा तकनीक और प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं के विस्तार का समर्थन करती है। सवाल तकनीक का नहीं, बल्कि सरकारी धन के पारदर्शी और न्यायसंगत उपयोग का है। विभिन्न रोबोटिक सर्जरी प्रणालियों की कीमतों में बड़ा अंतर हो सकता है।

इसलिए सरकार केवल कुल खरीद मूल्य बताकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। सरकार बताए कि किस कंपनी कीकौन-सी प्रणाली, किस तकनीकी स्पेसिफिकेशन के साथ, कितनी कीमत पर खरीदी या प्रस्तावित की गई है और समान या तुलनीय मशीनों की अन्य राज्यों अथवा संस्थानों में खरीद कीमत क्या रही है।