Move to Jagran APP

Himachal Election 2022: BJP को सत्ता से बाहर कर गए अपने ही ये 10 बागी नेता, कांग्रेस ने भी गंवाईं 4 सीटें

Himachal Election Results 2022 भाजपा को विद्रोहियों के कारण हार मिली किन्नौर में तेजवंत नेगी ने विद्रोही के रूप में चुनाव लड़ते हुए हजारों वोट हासिल किए। धर्मशाला फतेहपुर और देहरा में भी भाजपा के विद्रोही हार का कारण बने।

By Jagran NewsEdited By: Shashank MishraPublished: Thu, 08 Dec 2022 07:37 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 07:37 PM (IST)
Himachal Election 2022: BJP को सत्ता से बाहर कर गए अपने ही ये 10 बागी नेता, कांग्रेस ने भी गंवाईं 4 सीटें
भाजपा में विद्रोहियों का आंकड़ा 20 से ज्यादा का था।

जागरण संवाददाता, शिमला। भाजपा को इन चुनावों में अपने नाराज नेताओं की नाराजगी भारी पड़ी। पार्टी को सीधे तौर पर 10 ऐसी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। जहां पर पार्टी के विद्रोही नेता चुनावी समर में उतरे थे। इसमें से नालागढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी केएल ठाकुर जीत गए, वहीं कुल्लू में राम सिंह हार के कारण बने, इंदौरा में भी भाजपा को विद्रोहियों के कारण हार मिली, किन्नौर में तेजवंत नेगी ने विद्रोही के रूप में चुनाव लड़ते हुए हजारों वोट हासिल किए। धर्मशाला, फतेहपुर और देहरा में भी भाजपा के विद्रोही हार का कारण बने। हमीरपुर के बड़सर में , कुल्लू के मनाली में, चंबा सदर में विद्रोही के चुनावी समर में उतरने के कारण पार्टी प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

भाजपा में विद्रोहियों का आंकड़ा 20 से ज्यादा का था, लेकिन 17 सीटों पर विद्रोही नेता भाजपा के लिए ज्यादा परेशानी बने थे। आनी से किशोरी लाल, सुंदरनगर से अभिषेक, मंडी से प्रवीण शर्मा, बंजार से हितेश्वर, कांगड़ा से कुलभाष चौधरी, बिलासपुर से सुभाष शर्मा, हमीरपुर से नरेश कुमार दर्जी, नाचन से ज्ञान चौहान चुनाव में उतरने के बावजूद रिजल्ट पर कोई ज्यादा असर नहीं डाल सके। इसमें से भाजपा ने आनी, सुंदरनगर, मंडी, बंजार, कांगड़ा, बिलासपुर, नाचन सीट पर जीत हासिल की है।

Video: Himachal Elections Result 2022: कांग्रेस ने बता दिया कैसे बन रही है राज्य में उनकी सरकार

कांग्रेस ने विद्रोहियों की वजह से गंवाईं चार सीटें

कांग्रेस ने विद्रोहियों की वजह से चौपाल व पच्छाद सीट हारी है। इसमें चौपाल में कांग्रेस को विद्रोही नेता के चुनावी समर में उतरने से हार मिली है। वहीं, गंगू राम मुसाफिर के चुनावी समर में निर्दलीय के तौर पर उतरने से पच्छाद में हार का सामना करना पड़ा है। सुलह के जगजीवन पाल व आनी से परसराम की वजह से पार्टी के प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें: Himachal Election Result 2022 Winners List: हिमाचल चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी, जानें- हर सीट का रिजल्ट

हिमाचल में कांग्रेस को सता रहा है विधायकों को खरीद-फरोख्त का डर, भूपेश बघेल ने कहा- कुछ भी कर सकती है भाजपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.