जीत के लिए दिया एकजुटता का मंत्र
राज्य ब्यूरो, शिमला : लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा के हर कार्यकर्ता को मैदान में उतरना
राज्य ब्यूरो, शिमला : लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा के हर कार्यकर्ता को मैदान में उतरना होगा। राजनीतिक परिस्थितियों को अनुकूल बनाने के लिए संगठन व राज्यों में भाजपा सरकारों को एकजुटता से काम करना पड़ेगा।
नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संबोधित किया। राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर चलाए गए संपर्क से समर्थन कार्यक्रम की समीक्षा हुई। सभी राज्यों ने इस कार्यक्रम को लेकर फीडबैक दिया। भाजपा कार्य समिति की बैठक में प्रदेश की ओर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, संगठन मंत्री पवन राणा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद शांता कुमार, अनुराग ठाकुर, रामस्वरूप शर्मा व वीरेंद्र कश्यप शामिल हुए।
-----------
शिमला, कांगड़ा में चाहिए जीतने वाले प्रत्याशी
कांगड़ा संसदीय सीट से सांसद शांता कुमार ने सक्रिय राजनीति से किनारा करने की घोषणा की है। ऐसे में यहां से भाजपा को जीतने वाले प्रत्याशी की तलाश करनी होगी। शिमला संसदीय सीट से भाजपा सांसद वीरेंद्र कश्यप एक मामले में निचली अदालत से दोषी करार हो चुके हैं। उस स्थिति में भाजपा को शिमला व कांगड़ा सीट से जीतने वाले प्रत्याशी चाहिए होंगे।