Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेशभर में देगी नागरिकता कानून की जानकारी

प्रदेश भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को नागरिकता कानून की एबीसीडी समझाएगी। इस संबंध में 12 जनवरी को 7723 बूथों पर एक साथ बैठकें होगी। इसमें इस कानून पर उठे सवालों का भी जवाब दिया जाएगा। बैठकों के माध्यम से विरोधियों के सवालों की धार को भी कुंद की जाएगी। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jan 2020 06:40 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 06:14 AM (IST)
भाजपा प्रदेशभर में देगी नागरिकता कानून की जानकारी
भाजपा प्रदेशभर में देगी नागरिकता कानून की जानकारी

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल भाजपा प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं को नागरिकता कानून की जानकारी देगी। 12 जनवरी को प्रदेशभर में 7723 बूथों पर एक साथ बैठकें होंगे। इनमें कानून पर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया जाएगा।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019, जिसके तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान से भारत में शरण लिए इन देशों के शरणार्थियों (हिदू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई, यहूदी आदि) जो 31 दिसंबर 2014 से पहले से भारत में रह रहे हैं, का भारत की नागरिकता लेने का रास्ता साफ हो गया है। कुछ राजनीतिक पार्टियां व मुट्ठी भर लोग इस अधिनियम की गलत व्याख्या कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। विपक्षी दलों द्वारा इस संबंध में फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने तथा लोगों को इस अधिनियम की वास्तविक जानकारी देने के लिए भाजपा ने जनजागरण अभियान शुरू किया है। यह अभियान प्रदेश में पांच जनवरी से शुरू हो चुका है और 15 जनवरी तक चलेगा।

सतपाल सत्ती ने कहा कि इस नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन के लिए लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम धन्यवाद पत्र लिखने का भी आग्रह किया जाएगा। इसके समर्थन में टोल फ्री नंबर 8866288662 पर मिस्ड कॉल करें। बूथ बैठकों में प्रदेश भाजपा सरकार की दो साल की उपलब्धियों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.