Move to Jagran APP

भाजपा की मजबूती के लिए नए लोगों को जोड़ें : जयराम

प्रदेश में भाजपा की मजबूती के लिए नए लोगों को अपने साथ जोड़ने की जरूरत है

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Dec 2018 07:29 PM (IST)Updated: Sun, 02 Dec 2018 07:29 PM (IST)
भाजपा की मजबूती के लिए नए लोगों को जोड़ें : जयराम
भाजपा की मजबूती के लिए नए लोगों को जोड़ें : जयराम

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश में भाजपा की मजबूती के लिए नए लोगों को अपने साथ जोड़ने की आवश्यकता है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के निचले स्तर तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा मंडल सोलन के मंडल मिलन कार्यक्रम के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि 14वें वित्तायोग ने पंचायती राज संस्थाओं को उदार वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई है। इसलिए ग्राम पंचायतों को विकास के लिए आवंटित धन का प्रभावी तथा उचित प्रयोग सुनिश्चित करना चाहिए।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर नियमित तौर पर बैठकों का आयोजन होना चाहिए, जिससे पार्टी पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो सके। पार्टी पदाधिकारियों को नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश करनी चाहिए। इससे जमीन स्तर पर पार्टी के आधार को और सुदृढ़ किया जा सकेगा। भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष रवीन्द्र परिहार ने मुख्यमंत्री का भाजपा मंडल सोलन को उनसे मिलने का अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.