Move to Jagran APP

महिला मोर्चा के सम्मेलन में पहुंचे सुरेश कश्यप

जुब्बल नावर कोटखाई महिला मोर्चा द्वारा खड़ा पत्थर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Mar 2019 07:05 PM (IST)Updated: Wed, 27 Mar 2019 07:05 PM (IST)
महिला मोर्चा के सम्मेलन में पहुंचे सुरेश कश्यप
महिला मोर्चा के सम्मेलन में पहुंचे सुरेश कश्यप

संवाद सूत्र, जुब्बल : जुब्बल नावर कोटखाई महिला मोर्चा द्वारा खड़ा पत्थर में महिला सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें विधानसभा क्षेत्र की हजारों महिलाओं ने भाग लिया। इस सम्मेलन में शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी सुरेश कश्यप व विधानसभा में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा भी उपस्थित रहे। महिला शक्ति ने सम्मेलन में आए सभी मुख्य अतिथियों का ढोल नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया।

loksabha election banner

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष परवीन छाजटा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पांच वर्ष में महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिससे देश की लगभग हर नारी लाभांवित हुई है। उन्होंने कहा कि विधायक नरेंद्र बरागटा ने योजनाएं क्षेत्र में लाई हैं। मंडल जुब्बल नावर अध्यक्ष नैना तनेटा ने कहा है कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने क्षेत्र की महिलाओं के लिए अनेक योजनाओं शुरू की हैं। नैना तनेटा ने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और नरेंद्र बरागटा ने महिला मंडलों को धन उपलब्ध करवाया है।

इस सम्मेलन में पुरुषोत्तम गुलेरिया शिमला मंडी संसदीय प्रभारी, जिला मंडल अध्यक्ष अजय श्याम, मंडल अध्यक्ष गोपाल जबेइक, विस्तारक देविद्र ठाकुर, जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा परवीन छाजटा, नगर पंचायत अध्यक्षा कोटखाई शारदा वर्मा, विजेता खीमटा, पिकी कोटवी, गीता रानटा, सिमा चौहान, रजनी, शशि आदि मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.