Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा अहम : मुख्यमंत्री

भाजपा महिला मोर्चा शिमला ग्रामीण मंडल द्वारा बनूटी में आयोजित सम्मेलन आयोजित किया ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 09:05 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 09:05 PM (IST)
लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा अहम : मुख्यमंत्री
लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा अहम : मुख्यमंत्री

जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा महिला मोर्चा शिमला ग्रामीण मंडल की ओर से बनूटी में सम्मेलन आयोजित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नारी शक्ति जिस लक्ष्य को ठान लेती है उसे अवश्य हासिल करती हैं। भाजपा महिला मोर्चा को लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। केंद्र सरकार का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को अलग पहचान दी है। ऐसे में पुन: भारत को मोदी की आवश्यकता है, जिसके लिए महिला वर्ग के समर्थन एवं आशीर्वाद की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में शिमला ग्रामीण में कुछ कमी रह गई थी ऐसे में अब उस कमी को पूरा करने का मौका मिला है। इस लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को उस कमी को पूरा करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी सुरेश कश्यप कर्मठ नेता हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के गढ़ में जीत हासिल करने वाले भाजपा नेता सुरेश कश्यप को विजय प्राप्त करवाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता मेहनत से कार्य करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं, जिसके फलस्वरूप उन्होंने प्रदेश को हजारों करोड़ों रुपये की विकासात्मक योजनाओं की सौगात भी दी हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.