कोटखाई से 2500 पन्ना प्रमुख जाएंगे सोलन
उबादेश क्षेत्र के लोगों ने कोटखाई में लोक निर्माण विभाग का डिवीजन खुलने पर
संवाद सूत्र, जुब्बल : उबादेश क्षेत्र के लोगों ने कोटखाई में लोक निर्माण विभाग का डिवीजन खुलने पर मंगलवार को गुम्मा में विधानसभा में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा का स्वागत किया। लोगों ने कहा है कि कोटखाई डिवीजन से क्षेत्र की सभी सड़कें दुरुस्त होंगी। नरेंद्र बरागटा ने 23 दिसंबर को सोलन में पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियों को लेकर गुम्मा और कोटखाई विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। उन्होंने कहा कि कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से लगभग 300 गाड़ियों में करीब 2500 पन्ना प्रमुख सोलन जाएंगे। दावा किया कि प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में जाएंगी। प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास का एजेंडा लेकर चल रही है।
बैठक में मंडल अध्यक्ष गोपाल जबेइक, विस्तारक देविंदर ठाकुर, महामंत्री रावेंद्र चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक जस्टा, बखोल पंचायत प्रधान अनंत राम, देवगढ़ पंचायत रामा नंद शर्मा, देव श्याम, पूडग पंचायत प्रधान राघव नंद, रत्नाडी पंचायत प्रधान लता घासटा, अंकुश चौहान, ज्ञान ठाकुर, लाखा सिंह, सुंदर डोगरा, अनिल कालटा, सुनील चौहान, विशाल भिकटा, सिकंदर, राजेंद्र चौहान, जीत राम, विकास शर्मा, सुशील कदशोली आदि मौजूद रहे।