नेरवा में सीवरेज व्यवस्था सुधारने की प्रक्रिया जल्द हो शुरू
संवाद सूत्र, नेरवा : चौपाल भाजपा मंडल महिला मोर्चा की बैठक अध्यक्ष रमला राटा की अध्यक्षता में हुइ
संवाद सूत्र, नेरवा : चौपाल भाजपा मंडल महिला मोर्चा की बैठक अध्यक्ष रमला राटा की अध्यक्षता में हुई। इसमें दो प्रस्ताव पारित कर सरकार को कार्रवाई के लिए भेजे गए। भाजपा महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि नेरवा अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने मांग की है कि कार्य में गति लाने के लिए सरकार कदम उठाए। इसके अलावा नेरवा में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाने व सीवरेज व्यवस्था सुधारने के मकसद से निकास नालियां बनवाने व सीवरेज प्लाट लगवाने की प्रक्रिया को शीघ्र शुरू किया जाए।
दूसरे प्रस्ताव में माग की है कि नेरवा में हुए रजत हत्याकाड में किसी भी प्रकार की ढील न बरती जाए व दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। बैठक में मोर्चा सचिव सुलेखा छेत्री, मीडिया प्रभारी रेखा मनसाइक, महामंत्री सरला गुंसाईक, उपाध्यक्ष वनीता अजटा, कमला व अन्य मौजूद रहे।