कमलनाथ अपने व्यवहार पर मांगें माफी
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने मध्य प्रदेश की पूर्व म
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 03:42 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 03:42 PM (IST)
जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री इमरती देवी पर कांग्रेस नेता कमलनाथ की अभद्र टिप्पणी की निदा की है। उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर रह कर कांग्रेस छटपटा रही है। मर्यादाओं को दरकिनार कर अनाप-शनाप ब्यानबाजी पर उतारू हो गई है। यही कारण है कि देश में कांग्रेस हाशिये पर पहुंच गई है। एक महिला पर इस तरह की टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं होगी। कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं के प्रति यदि अपने व्यवहार को नहीं सुधारा तो इसके परिणाम भुगतने को तैयार हो जाएं। कमलनाथ को अपनी गलती को सुधारते हुए तुरंत माफी मांगनी चाहिए। इस शर्मनाक टिप्पणी से मध्य प्रदेश के महिला वर्ग के साथ देश की संपूर्ण महिलाएं आहत हुई हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें