Move to Jagran APP

पंचायत समिति निचार ब्लॉक में भाजपा का कब्जा

संवाद सहयोगी रिकांगपिओ जिला किन्नौर के निचार ब्लॉक में पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2021 08:19 PM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2021 08:19 PM (IST)
पंचायत समिति निचार ब्लॉक में भाजपा का कब्जा
पंचायत समिति निचार ब्लॉक में भाजपा का कब्जा

संवाद सहयोगी, रिकांगपिओ : जिला किन्नौर के निचार ब्लॉक में पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। यहां पर भाजपा समर्थित राजवंती अध्यक्ष व पदममणि उपाध्यक्ष चुने गए। पंचायत समिति निचार में 15 सदस्य हैं। यहां के चुनाव एसडीएम निचार मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुए।

loksabha election banner

इस दौरान भाजपा समर्थित उम्मीदवार राजवंती को अध्यक्ष पद के लिए आठ, जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सीमा देवी को सात मत पड़े। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार पदममणि को आठ और कांग्रेस समर्थित गोकल सिंह को सात मत पड़े।

चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद निचार ब्लॉक पंचायत समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को एसडीएम निचार ने शपथ दिलाई। पंचायत समिति निचार में भाजपा का कब्जा होने पर किन्नौर भाजपा के सभी पदाधिकारियों ने दोनों उम्मीदवारों को सम्मानित किया। जीत की खुशी में भाजपा ने भावानगर बाजार में रैली भी निकाली।

इससे पूर्व कल्पा व पूह पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा समर्थितों ने कब्जा किया है, वहीं अब भाजपा ने जिले के तीनों ब्लॉकों में अपना परचम लहराया है। वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने दावा किया कि जिला किन्नौर में जिस तरह भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है उसी तरह जिला परिषद में भी भाजपा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनेंगे।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव हारा, पूर्व अध्यक्ष बलदेव, महामंत्री यशवंत सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय नेगी, कल्पा मंडल अध्यक्ष परविद्र व पूह मंडल अध्यक्ष सुभाष नेगी, निचार मंडल महामंत्री योगराज व देवा चारस, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रवीण मोयान मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.