Move to Jagran APP

अध्यक्ष बनते ही बिंदल ने दिया चार सूत्रीय मंत्र

भाजपा के नए अध्यक्ष के रूप में डा. राजीव बिदल ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। पद संभालने के बाद अपने पहले ही संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को चार सूत्रीय मंत्र दिया। इसमें साफ कर दिया कि सेवा समपर्ण समन्वय और सामरसता के साथ काम करें। संगठन को ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए इन चारों पर काम करेंगे तो कोई हमें आगे बढ़ने से रोक नहीं सकेगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 09:38 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 06:17 AM (IST)
अध्यक्ष बनते ही बिंदल ने दिया चार सूत्रीय मंत्र
अध्यक्ष बनते ही बिंदल ने दिया चार सूत्रीय मंत्र

जागरण संवाददाता, शिमला : डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल भाजपा के नए अध्यक्ष के रूप में शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने सेवा, समर्पण, समन्वय और समरसता के साथ काम करने का चार सूत्रीय मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को ऊंचाई पर ले जाने के लिए इस चार सूत्रीय मंत्र पर काम करेंगे तो कोई आगे बढ़ने से रोक नहीं सकेगा।

loksabha election banner

राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पर्यवेक्षक सुनील देवधर ने डॉ. राजीव बिंदल के हिमाचल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने उन्हें अध्यक्ष बनने का प्रमाणपत्र दिया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय सहित हिमाचल सरकार के मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। डॉ. बिदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा हाईकमान का आभार जताया।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने कहा कि भाजपा के साढ़े छह करोड़ सत्यापित कार्यकर्ता देशभर में हैं। भाजपा की चुनावी प्रक्रिया वैधानिक है। यह वंशवाद और परिवारवाद वाली पार्टी नहीं है बल्कि विशुद्ध रूप से लोकतांत्रिक तरीके अपनाने वाला संगठन है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अहंकार और घमंड से कोसों दूर हैं। देवधर ने दावा किया कि भाजपा की सरकार को रिपीट करने की क्षमता जयराम ठाकुर में है। हिमाचल प्रभारी एवं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि डॉ. बिंदल 1978 में 13 साल की उम्र के स्वयंसेवक बन गए थे। उन्होंने बचपन से ही अपने आपको देश के लिए समर्पित कर दिया था। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 46 सीटों तक पहुंचे थे जबकि वर्ष 2022 में 50 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे। ---------

जयराम, बिंदल की जोड़ी से 2022 के लिए हिमाचल निशंक

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री एवं पर्यवेक्षक रमेश पोखरियाल ने कहा कि जयराम ठाकुर और डॉ. राजीव बिंदल की जोड़ी से हिमाचल 2022 के लिए निशंक हो गया। अब कोई शंका नहीं है कि 2022 में भाजपा की ही सरकार बनेगी। हाईकमान ने इस जोड़ी को हिमाचल में उतार कर साफ कर दिया कि यहां जीत में किसी तरह की शंका नहीं रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.