Move to Jagran APP

पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में आज भारत बंद, जीएसटी के दायरे में लाया जाए पेट्रोल-डीजल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने शिमला मेंं केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

By BabitaEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 07:43 AM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 07:43 AM (IST)
पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में आज भारत बंद, जीएसटी के दायरे में लाया जाए पेट्रोल-डीजल
पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में आज भारत बंद, जीएसटी के दायरे में लाया जाए पेट्रोल-डीजल

शिमला, राज्य ब्यूरो। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस के दाम बढ़ने पर नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मौनी बाबा कहते थे, आज मोदी खुद मौन क्यों हैं? कांग्रेस सरकार के दौरान कच्चे तेल की कीमत 100 से ऊपर थी तब भी पेट्रोल डीजल की कीमतें नियंत्रण में थीं। अब कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद इनकी कीमतों में आग लगी है। इन्हें जीएसटी के दायरे में लाया जाए, जिससे कीमतें कम हो और महंगाई पर लगाम लग सके।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने शिमला मेंं पत्रकारों से बातचीत ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। मोदी सरकार ने साढे चार साल में पेट्रोल डीजल पर टैक्स लगाकर 11 लाख करोड़ रुपया कमाया है। केंद्र सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह से नाकाम रही है यही कारण है कि सोमवार 10 सितंबर को भारत बंद कर सरकार को जगाने का प्रयास किया जा रहा है। सोमवार सुबह दस से तीन बजे तक बंद रहेगा।

हिमाचल में भारत बंद को लेकर सभी वर्ग से आह्वान किया है कि महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ वह भी इसमें योगदान निभाएं। बंद के दौरान आपातकालीन सेवाओं एम्बुलेंस, अग्निशमन व अन्य सेवाओं को न रोकने के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की पूर्व कांग्रेस सरकार के समय से आज कच्चे तेल की कीमत 34 डॉलर प्रति बैरल तक गिरी है। बावजूद इसके डीजल और पेट्रोल की कीमतें आसमान पर हैं। 16 मई 2014 को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 107.09 डॉलर प्रति बैरेल थी, जबकि आज कच्चे तेल की कीमत 73 डॉलर प्रति बैरेल है।

महंगाई पर केंद्र के खिलाफ आज मोर्चा खोलेगी कांग्रेस 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हिमाचल सहप्रभारी गुरकीत सिंह कोटली ने कहा कि देश महंगाई की मार झेल रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुमलेबाजी में व्यस्त हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा

कि प्रमुख विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस आम आदमी के साथ खड़ी है। 10 सितंबर को कांग्रेस की ओर से देशव्यापी भारत बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान हर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन के बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजे जाएंगे। यूपीए के शासन में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होने के बावजूद पेट्रोल व डीजल के दाम इतने नहीं थे जितने की आज हैं। जबकि अब कच्चे तेल की कीमत कम हुई है मगर पेट्रोल और डीजल के दाम दोगुना हो गए हैं। आज गैस सिलेंडर 900 रुपये का आंकड़ा छू गया है। डीजल व पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की मार परिवहन व्यवस्था पर पड़ी है।

 

इससे मालभाड़ा भी महंगा हो गया है और आम आदमी महंगाई की मार झेलने को विवश है। दस सितंबर के देशव्यापी बंद के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। विपक्षी दलों के साथ कांग्रेस भारत बंद को कामयाब बनाएगी। इस अवसर पर पूर्व सीपीएस सोहनलाल ठाकुर, मंडी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक शर्मा, सुंदरनगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन ठाकुर, नाचन से कांग्रेस प्रत्याशी रहे लाल सिंह, जोगेंद्रनगर से जीवन ठाकुर, सदर से चंपा ठाकुर, नाचन कांग्रेस नेता ब्रह्मदास चौहान, दर्शन ठाकुर, आकाश शर्मा, संजय शर्मा, उपेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.