भानु प्रताप बने सराहन जोन के अध्यक्ष
ब्लॉक काग्रेस रामपुर के निर्देशानुसार शनिवार को सराहन जोन
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 07:04 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 07:04 PM (IST)
संवाद सूत्र, सराहन बुशहर : ब्लॉक काग्रेस रामपुर के निर्देशानुसार शनिवार को सराहन जोन के चुनाव करवाए गए। इसमें भानु प्रताप का जोन का अध्यक्ष चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष प्रभु दयाल, महासचिव जय सिंह मेहता, कोषाध्यक्ष सतपाल खन्ना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपन को चुना गया। कार्यकारिणी का चुनाव पर्यवेक्षक खेल चंद नेगी और सतीश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर ज्योति लाल मेहता, राजेश लारजू, सोहन लाल मेहता, दुर्गा सिंह, सुरेद्र लक्टू, जीवा राम, राजेश नोगल व पदम नोगल मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें