लोगों के सहयोग से मिला बेहतर शहर का तमगा
जागरण संवाददाता शिमला देश ही नहीं विदेश में भी शिमला का नाम लेते ही कोई भी इसे सहज पह
जागरण संवाददाता, शिमला : देश ही नहीं विदेश में भी शिमला का नाम लेते ही कोई भी इसे सहज पहचान जाता है। अब तो रहने लायक शहरों में शिमला को देश का बेहतर शहर माना है। इसके बनाने के लिए भले ही सरकार, जिला व नगर निगम प्रशासन ने सहयोग दिया है, उससे ज्यादा सहयोग शहर की जनता का है। शहर में लोग घर का कूड़ा बाहर डंपर या गली में नहीं फेंकते हैं, गारबेज कलेक्टर के पास अलग करके देते हैं। गीला व सूखा कूड़ा अलग करना भले ही अखरता हो, लेकिन देश के सबसे बेहतर शहर में रहना गौरव भी दिलाता है। ये लोगों का ही प्रयास है कि शहर में लोग ऑनलाइन सेवाओं का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। बिजली, पानी, हाउस टैक्स से लेकर कूडे़ के बिल जमा करवाने के लिए कतारें नहीं लगती हैं। महज मोबाइल पर एक क्लिक से ही काम हो जाता है। शहर में आम लोग सीट बेल्ट डालकर सफर करते हैं। वाहन खरीदने पर पार्किग का सर्टीफिकेट देते हैं। पार्किग फीस अदा करते हैं। वाहनों का रखरखाव सही तरीके से करते हैं, इससे ही शहर की हवा बेहतर है।
शहर के बच्चे बड़े स्कूलों में शिक्षा हासिल कर रहे हैं, राजधानी के सरकारी स्कूलों में भी बच्चों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। बोर्ड की परीक्षाओं में शहर के स्कूलों की रैंकिग सुधरी है, इसके लिए अभिभावकों व बच्चों की मेहनत ही सफलता दिखा रही है। अब स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट से शहर को ओर आरामदायक बनने की उम्मीद साफ दिखने लगी है। सरकार के मार्गदर्शन व लोगों के मिला बेहतर सहयोग : पंकज राय
नगर निगम के पूर्व आयुक्त पंकज राय ने कहा कि शहर के लोगों का बेहतर सहयोग मिला। योजनाओं को लागू करवाने में लोगों ने पूरा सहयोग दिया। उम्मीद है कि शिमला को और बेहतर बनाने के लिए जनता के प्रयास जारी रहेंगे। सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग शहर के विकास को मिला। सरकार व निगम की नीतियों के परिणाम : आयुक्त
नगर निगम के आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि सरकार व निगम की नीतियों का परिणाम है कि शहर आज देश में अव्वल है। उन्होंने कहा कि आम शहरी की ओर से भी शहर के विकास के लिए हमेशा सहयोग मिला है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी सहयोग मिलता रहेगा। आम जनता का रहता है सबसे ज्यादा योगदान : अमित कश्यप
शिमला के पूर्व उपायुक्त अमित कश्यप ने कहा कि सरकार ने जनता के लिए पॉलिसी लाई, जनता ने उसे अक्षरक्ष लागू किया। इसके दम पर ही शहर को बेहतर बनाया जा सकता है। शिमला में भी लोगों के सहयोग से बेहतर सुविधाएं देने में सरकार, जिला व निगम प्रशासन संभव हो पाया है। राजधानी की तरह जिले को बनाया जाएगा बेहतर : आदित्य नेगी
उपायुक्त आदित्य नेगी ने कहा कि शहर ही नहीं, जिले में इस तरह की सुविधाएं आम लोगों को मिलें, इसके लिए काम किया जा रहा है। आने वाले समय में ओर बेहतर शहर बनाना ही लक्ष्य होगा। सरकार की नीतियों के साथ प्रशासन की योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए लोगों के सहयोग से आगे बढें़गे।