नोटबंदी पर बोले बंसल, केवल लोगों को किया जा रहा परेशान
पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने कहा कि नोटबंदी से आतंकवादी घटनाएं कम नहीं हुई है केवल लोगों को लाइन में लगाया गया है। इससे भ्रष्टाचार बढ़ेगा।
जेएनएन, शिमला : पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने कहा कि नोटबंदी से आतंकवादी घटनाएं कम नहीं हुई है केवल लोगों को लाइन में लगाया गया है। देश को लाखों करोड़ का नुकसान हुआ है। केवल 11 लाख करोड़ ही बैंको को वापस आया है। शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पवन बंसल ने कहा कि जितने धन की आवश्यकता है उसे छापने में आठ माह का समय लगेगा।
पढ़ें: जयललिता के निधन पर रो पड़े वीरभद्र
उन्होंने कहा कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार कम नहीं होगा। बल्कि भ्रष्टाचार बढ़ेगा। केंद्र ने बिना सोचे समझे इसे लागू कर दिया। पांच राज्यों के चुनाव में असर बारे पूछे जाने पर बंसल ने कहा कि इससे क्या असर पड़ेगा यह आने वाला
समय ही बताएगा। इस बारीे अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। इस मौके पर कांग्रेस के हिमाचल अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू भी मौजूद थे।