यूको बैंक चंडीगढ़ के मैनेजर की रोहड़ू में मौत
यूको बैंक चंडीगढ़ शाखा के मैनेजर सुभाष चंद्र शर्मा की मंगलवार रात को हृदयाघात से मौत हो गई, बुधवार सुबह सुभाष कमरे में मृत मिला था।
By Edited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 06:15 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 06:15 PM (IST)
रोहड़ू, जेएनएन। न्यू प्रेम होटल रोहड़ू में ठहरे यूको बैंक चंडीगढ़ शाखा के मैनेजर की मंगलवार रात मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष चंद्र शर्मा के रूप में हुई है। सुभाष ऑडिट करने के लिए चंडीगढ़ से रोहड़ू आया था और मंगलवार रात होटल के कमरा नंबर 401 में ठहरा था। बुधवार सुबह सुभाष कमरे में मृत मिला।
एसडीपीओ रोहडू अनिल शर्मा ने बताया है कि परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल रोहडू में करवाया। बैंक मैनेजर की मौत हृदयाघात से हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें