जुब्बल में बलराम जयंती मनाई
भारतीय किसान संघ खंड जुब्बल कोटखाई ने बलराम जयंती पैलेस व्यू सभागार में मनाई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 11:54 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 11:54 PM (IST)
संवाद सूत्र, जुब्बल : भारतीय किसान संघ खंड जुब्बल कोटखाई ने बलराम जयंती पैलेस व्यू सभागार में मनाई। इस उपलक्ष्य पर भारतीय किसान संघ के कार्यकारिणी सदस्य सुरेश ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। जुब्बल कोटखाई खंड के अध्यक्ष दलीप चौहान भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने भगवान बलराम जयंती पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ देश का सबसे बड़ा संगठन है। इस उपलक्ष्य पर भारतीय संघ जिला शिमला की महिला प्रमुख सुमन वर्मा प्रचार प्रमुख विनित सिरटा और कार्यकारिणी सदस्य रिचा जिंटा और अन्य लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें