Move to Jagran APP

संघ ने कहा, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलें

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को फीडबैक दी है कि कार्यकर्ताओं को मनाएं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 10:21 PM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 10:21 PM (IST)
संघ ने कहा, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलें
संघ ने कहा, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलें

जागरण टीम, शिमला/चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के उत्तर भारत के पदाधिकारियों ने प्रदेश भाजपा सरकार को फीडबैक दी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलें। अगर कोई कार्यकर्ता नाराज है तो उसकी नाराजगी दूर करने के लिए तुरंत कदम उठाएं।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव के लिए ग्राउंड रिपोर्ट जानने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाहक मनमोहन वैद्य शनिवार को चंडीगढ़ में थे। सेक्टर-29 में सेवाभारती के कार्यालय में वैद्य ने चंडीगढ़ के अलावा पंजाब और हिमाचल के भाजपा अध्यक्षों व अहम नेताओं के साथ 17 लोकसभा सीटों पर मंथन किया। हर लोकसभा सीट पर चर्चा की गई। सभी नेताओं को सरकार्यवाहक मनमोहन वैद्य ने एकजुट होकर काम करने के लिए जागरूक किया। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को जीतने वाले दावेदारों के नाम ही भेजे जाएं। भाजपा समन्वय समिति की बैठक में हिमाचल के मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड पर भी मंथन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों को सौंपे गए संगठनात्मक कार्यो की प्रगति पर भी चर्चा हुई। फिलहाल लोकसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल में फेरबदल नहीं किया जाएगा। बैठक में चर्चा हुई कि योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं विधायक रमेश धवाला की ओर से उठाए गए सवालों जैसी पुनरावृत्ति न हो। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, संगठन मंत्री पवन राणा के अलावा हिमाचल, पंजाब व हरियाणा के संघ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। तीन-चार महीने में एक बार ऐसी बैठक होती है जिसमें सरकार, संगठन और संघ के पदाधिकारी राजनीतिक व सामाजिक विषयों पर चर्चा करते हैं। संघ की ओर से आने वाले सुझावों पर गंभीरतापूर्वक काम होता है। वहीं, नरेंद्र मोदी को फिर पीएम बनाने की कड़ी में संघ ने अपनी शाखाओं में एक प्रचार-प्रसार टीम का गठन कर दिया है। प्रचार-प्रसार टीम के गठन होने से संघ ¨हदुत्व और भाजपा के लिए प्रचार करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.