Move to Jagran APP

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा का संकल्प, गंदगी, आतंकवाद, जातिवाद, संप्रदायवाद-भारत छोड़ो

भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का कहना है कि पार्टी 15 अगस्त को प्रदेश में मंडल स्तर पर स्वतन्त्रता दिवस मनाएगी। 15 अगस्त को मंडल स्तर पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में प्रत्येक व्यक्ति यह संकल्प लेगा गंदगी आतंकवाद जातिवाद संप्रदायवाद भारत छोड़ो। पार्टी कार्यकर्ता सभी स्मारकों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण तथा उसके आसपास स्वच्छता के कार्यक्रम करेंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिवारजनों से संपर्क कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। धारा-370 समाप्त करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का अभिनंदन किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सैनिकों के लिए रक्षा बंधन के कार्यक्रम किए जाएंगे। 16 अगस्त को स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि के कार्यक्रम एवं उनका जीवन परिचय एवं साहित्य वितरित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 06:45 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 06:45 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा का संकल्प, गंदगी, आतंकवाद, जातिवाद, संप्रदायवाद-भारत छोड़ो
स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा का संकल्प, गंदगी, आतंकवाद, जातिवाद, संप्रदायवाद-भारत छोड़ो

राज्य ब्यूरो, शिमला : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि पार्टी हिमाचल में मंडल स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाएगी। पंद्रह अगस्त को मंडल स्तर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद हर व्यक्ति 'गंदगी, आतंकवाद, जातिवाद, संप्रदायवाद-भारत छोड़ो' का संकल्प लेगा।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता सभी स्मारकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और उनके आसपास सफाई अभियान चलाएंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सैनिकों के लिए रक्षा बंधन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि के कार्यक्रम होंगे और उनके जीवन परिचय से संबंधित साहित्य वितरित किया जाएगा।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.