सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें : आर एल नेगी
लूहरी जलविद्युत परियोजना के बिथल कार्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सुरक्षा जागरुकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। यह सुरक्षा जागरुकता सप्ताह 10 मार्च तक मनाया जाएगा। सोमवार को राष्ट्रीय सुरक्षा जागरुकता सप्ताह का
संवाद सूत्र, कुमारसैन : लूहरी जलविद्युत परियोजना के बिथल कार्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का आगाज लूहरी जल विद्युत परियोजना प्रमुख आरएल नेगी ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का झंडा फहरा कर व सुरक्षा शपथ से किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कार्यक्षेत्र व अपने आसपास सुरक्षा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को कार्य करते हुए सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए। यदि हम सतर्क होकर कार्य करें तो घटनाओं में स्वत: ही कमी आ जाएगी। साथ ही परियोजना अपने शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेगी। राजेंद्र सचदेवा ने अग्नि, स्वास्थ्य, विद्युत व सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। सचदेवा ने सुरक्षा कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।
सुन्नी डैम परियोजना में भी राष्ट्रीय सुरक्षा जागरुकता सप्ताह का आगाज अपर महाप्रबंधक बलजीत सिह ने सुरक्षा शपथ से किया। उन्होंने आंतकवाद और हिसा का डटकर विरोध करने के लिए परियोजना में कर्मचारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा की भी शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख आरएल नेगी, सुरक्षा विभागाध्यक्ष राजेंद्र सचदेवा के साथ सभी विभागाध्यक्ष राजेश शर्मा, विकास महाजन, अक्षय आचार्य, एसके भटनागर, संजीव वोहरा भी मौजूद रहे।