युवाओं को अधिकारों की जानकारी होना जरूरी
रोहड़ू में स्थित राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय में कानूनी साक्षरता दिवस मनाया गया।
संवाद सूत्र, जुब्बल : रोहड़ू में स्थित राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय में कानूनी साक्षरता दिवस मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जसप्रीत मिन्हास न्यायाधीश रोहड़ू ने शिरकत की। सहायक आचार्य डॉ. अथर जावेद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। जसप्रीत मिन्हास ने सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय के सभागार में संबोधित किया। कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने नि:शुल्क कानूनी सहायता अधिनियम एवं महिलाओं के सुरक्षा अधिनियम की जानकारी दी। कहा कि महिलाओं को अपराध संबंधी मामले, घरेलू हिंसा, सामाजिक सुरक्षा, बच्चों के लिए मदद तथा महिलाओं के लिए अंतरिम राहत बारे बताया। डॉ. अथर जावेद ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया तथा सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामना दी।
इस अवसर पर सहायक आचार्य रनीव ठाकुर, सहायक आचार्य पंकज शर्मा, सहायक आचार्य विक्रात आर्या, अमर सिंह डोगरा, भगत राम नेगी, सुशील, बलवंत, सतपाल आदि मौजूद रहे।