Move to Jagran APP

साउथ पोर्टल के पास हिमखंड गिरा, रोहतांग सुरंग का कार्य प्रभावित

प्रदेश में एक मार्च तक बर्फबारी और वर्षा होगी जिससे और ठंड बढेगी। मौसम विभाग ने 26 फरवरी को भारी बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 09:35 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 09:35 PM (IST)
साउथ पोर्टल के पास हिमखंड गिरा,
रोहतांग सुरंग का कार्य प्रभावित
साउथ पोर्टल के पास हिमखंड गिरा, रोहतांग सुरंग का कार्य प्रभावित

जागरण टीम, शिमला/मनाली : हिमाचल में बारिश व बर्फबारी का दौर थमने के बाद भी दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हिमखंड गिरने से भी लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रोहतांग सुरंग के साउथ पोर्टल के पास शनिवार को हिमखंड गिरा। इससे पहले नॉर्थ पोर्टल में भी हिमखंड गिरा था।

loksabha election banner

बीआरओ के चीफ इंजीनियर एनएम चंद्र राणा ने बताया कि रोहतांग सुरंग के दोनों ओर हिमखंड गिर रहे हैं। इससे सुरंग का कार्य प्रभावित हुआ है। वहीं, किन्नौर जिला के ¨टकू नाला के पास शुक्रवार शाम हिमखंड गिरा। इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पांच शिमला-रिकांगपिओ पर यातायात शनिवार को भी बंद रहा। एचआरटीसी की एक बस पूह, दो बसें समधो व एक बस कानम में फंसी है। इसके अलावा कई निजी वाहन भी ¨टकू नाला के दोनों और फंसे हुए हैं। इस कारण लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। छिंजरा गांव में भूस्खलन, सुरक्षित स्थान पर भेजे ग्रामीण

कुल्लू जिले की पार्वती घाटी के छिंजरा गांव में पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। कुल्लू के उपायुक्त यूनुस ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं। कुछ ग्रामीणों को उनके रिश्तेदारों के पास भेजा गया है जबकि बाकियों को गेस्ट हाउस में ठहराया गया है। जिले में बारिश व बर्फबारी से करीब 26 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग-21 चंड़ीगढ़-मनाली शनिवार को कई जगह अवरुद्ध रहा। 26 को भारी बर्फबारी व ओलावृष्टि की चेतावनी

हिमाचल में 25 फरवरी से एक मार्च तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 26 फरवरी को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बर्फबारी व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में शनिवार को धूप निकलने से तापमान में हल्की वृद्धि हुई। प्रदेश में 253 सड़कें बंद

प्रदेश में बारिश व बर्फबारी के बाद 253 सड़कें बंद हैं। इन सड़कों पर यातायात बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शिमला जोन में 51 सड़कें व मंडी में 82 सड़कें बंद हैं। हेलीकॉप्टर से पहुंचाई खाद्य सामग्री

चंबा जिले के पांगी के मूर्छ गांव में सेना के हेलीकॉप्टर से खाद्य सामग्री पहुंचाई गई। इस दौरान दो मरीजों को उधमपुर ले जाया गया। मूर्छ गांव में गत दिनों हिमखंड गिरने से काफी नुकसान हुआ था। कहां कितना रहा तापमान

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,4.7,16.1

सुंदरनगर,5.2,20.6

भुंतर,3.0,19.6

कल्पा,-3.6,6.4

धर्मशाला,5.2,13.8

ऊना,8.3,23.8

नाहन,7.4,21.1

केलंग,-8.0,2.0

सोलन,4.5,16.5

मनाली,-2.4,10.0

कांगड़ा,7.1,19.4

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.