दिल्ली जाने वाले यात्री ध्यान दें! जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद, ऊना से चलने वाली जन शताब्दी भी प्रभावित
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन और भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते दिल्ली में कई ट्रेनें रद्द की गई ...और पढ़ें
-1791543612662_m.webp)
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद। फाइल फोटो
HighLights
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर मंतर पर प्रदर्शन।
भारी ट्रैफिक जाम की आशंका से कई ट्रेनें निरस्त।
दौलतपुर चौक-नई दिल्ली जन-शताब्दी एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में रद्द।
जागरण संवाददाता, शिमला। शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर होने जा रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजीपी) के प्रदर्शन और भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते रेलवे द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों से नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आवागमन करने वाली कई दर्जन ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
ऐसे में हिमाचल के जिला ऊना के दौलतपुर चौक और नई दिल्ली के मध्य वाया चंडीगढ़ जंक्शन, अंबाला छावनी जंक्शन चलने वाली जन-शताब्दी एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी।
यह ट्रेन दौलतपुर चौक से प्रतिदिन तड़के सुबह 04:10 बजे अपनी यात्रा प्रारंभ करते हुए सुबह 11:45 बजे अपने गंतव्य नई दिल्ली स्टेशन पहुंचती है। वहीं, वापसी में यह ट्रेन नई दिल्ली से दोपहर 2:35 बजे चलकर रात 10:15 बजे अपने गंतव्य दौलतपुर चौक पहुंचती है।
