सीमित सीधी भर्ती से 15 क्लर्क नियुक्त
शिक्षा विभाग में सीमित सीधी भर्ती (एलडीआर) के बीस फीसदी कोटे के तहत पंद्रह क्लर्कों की भर्ती की गई है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 09:04 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 09:04 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, शिमला : शिक्षा विभाग में सीमित सीधी भर्ती (एलडीआर) के बीस फीसद कोटे के तहत 15 क्लर्को की भर्ती की गई है। यह दूसरे विभागों में सेवाएं दे रहे थे। इस संबंध में शिक्षा निदेशक (उच्चतर) कार्यालय ने आदेश जारी कर दिए हैं। यह भर्ती कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से की गई है। अब यह शिक्षा विभाग के नियमित कर्मचारी कहलाएंगे। इन्हें 5910-20200 का वेतनमान और 1900 रुपये ग्रेड पे मिलेगी। इन कर्मचारियों की सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में तैनाती के आदेश जारी हो गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें