दो जिला एवं सत्र न्यायाधीश बने उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष
प्रदेश सरकार ने दो जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को जिला उपभोक्ता फोरम का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 08:06 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 08:06 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश सरकार ने दो जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को जिला उपभोक्ता फोरम का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। एससी कैंथला को जिला उपभोक्ता फोरम शिमला का अध्यक्ष और भुवनेश अवस्थी को जिला उपभोक्ता फोरम ऊना का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपभोक्ता फोरम में चार सदस्य नियुक्त
प्रदेश सरकार ने जिला उपभोक्ता शिकायत फोरम में चार सदस्यों की नियुक्ति की है। इनकी नियुक्ति पांच वर्ष या 65 वर्ष दोनों में से जो जल्द पूर्ण हो, निर्धारित की गई है। कुल्लू की पूजा गुप्ता को कुल्लू, चंबा से अशोक कुमार को चंबा, रश्मि पांडे को सिरमौर और अधिवक्ता केशव कुमार को ऊना में नियुक्त किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें