Move to Jagran APP

राहुल गांधी ने दीपक राठौर को दी अहम जिम्मेदारी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल के युवा नेता दीपक राठौर को मिजोरम में स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किया है

By Edited By: Published: Thu, 23 Aug 2018 09:55 PM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2018 11:06 AM (IST)
राहुल गांधी ने दीपक राठौर को दी अहम जिम्मेदारी
राहुल गांधी ने दीपक राठौर को दी अहम जिम्मेदारी

शिमला, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल के युवा नेता दीपक राठौर को मिजोरम की अहम जिम्मेदारी दी है। उन्हें मिजोरम के प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है। उनके अलावा उत्तराखंड के राजपाल बिष्ट को भी कमेटी सदस्य बनाया गया है। इस संबंध में कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि राहुल गांधी ने यह दोनों नियुक्तियां की हैं। मौजूदा समय में राठौर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक हैं।

loksabha election banner

उन्होंने ठियोग- कुमारसेन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उन्हें राहुल गांधी की कोर टीम का सदस्य माना जाता है। उन्हें कांग्रेस की वयोवृद्ध नेता विद्या स्टोक्स की जगह टिकट मिला था, लेकिन चुनाव में उन्हें वरिष्ठ नेताओं का साथ नहीं मिला। इस कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। राठौर उत्तर-पूर्व राज्यों में आठ से नौ साल तक संगठन में सेवाएं दे चुके हैं। उनके पूर्व के योगदान के मद्देनजर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी मिजोरम के विधानसभा चुनाव में पार्टी नेताओं के टिकट आवंटन में अहम भूमिका रहेगी।

मिजोरम में कुल 40 सीटें हैं। नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार व्यकत करता हूं। उन्होंने मुझ पर जिस तरह से भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा। संगठन पुराना अनुभव मेरे काम आएगा।

दीपक राठौर, कांग्रेस नेता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.